रानी अवंतीबाई लोधी जी की वीरगाथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की भावना जगाती है :- बीएल वर्मा
रानी अवंतीबाई लोधी जी का जीवन बताता है कि दृढ़ संकल्प से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है :- बीएल वर्मा
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की गौरवगाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व :- बीएल वर्मा


रानी अवंतीबाई लोधी जी की वीरता और बलिदान हमारे गौरवशाली इतिहास की अमूल्य धरोहर :- बीएल वर्मा
बदायूँ :- बदायूं स्थित कृष्णा लॉन में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी के जयंती समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, डीसीबी डायरेक्टर हर्षवर्धन राजपूत, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी केवल एक वीरांगना नहीं, बल्कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की ऐसी महान नायिका थीं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी। उन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि राष्ट्र के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए किसी भी कठिनाई से पीछे नहीं हटना चाहिए। रानी अवंतीबाई जी का बलिदान हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बदायूं की धरती पर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती मनाना हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उनका जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्रनिष्ठा की ऐसी प्रेरक गाथा है, जिसे जितना स्मरण किया जाए उतना कम है। उन्होंने अपने समय की कठिन परिस्थितियों में जिस साहस का परिचय दिया, वह आज भी हमें ऊर्जा प्रदान करता है। हमारा दायित्व है कि उनके विचारों और शौर्य की गाथा को समाज के अंतिम व्यक्ति और विशेषकर युवाओं तक पहुंचाएं, ताकि राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना और मजबूत हो।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा हमारे इतिहास में ऐसी महान विभूतियों का विशेष स्थान है, जिन्होंने अपने कर्म और साहस से देश का गौरव बढ़ाया। रानी अवंतीबाई लोधी जी ने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपने नेतृत्व और वीरता का परिचय दिया। उनका जीवन हमें अपनी जड़ों, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझने की प्रेरणा देता है। हमें उनके संघर्ष की गाथा को गांव-गांव और नई पीढ़ी तक पहुंचाना चाहिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा रानी अवंतीबाई लोधी जी का जीवन भारतीय नारी की शक्ति, क्षमता और आत्मसम्मान का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने उस दौर में नेतृत्व संभाला, जब महिलाओं के लिए सार्वजनिक जीवन में आगे आना भी आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने परिस्थितियों की परवाह किए बिना संघर्ष का रास्ता चुना। उनका जीवन आज की बेटियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और समाज व राष्ट्र के लिए अपना योगदान देने की प्रेरणा देता है।
पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की वीरगाथा हमारे गौरवशाली इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से ऊपर मातृभूमि के सम्मान को रखा। उनके जीवन में हमें नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और संघर्ष की अद्भुत मिसाल दिखाई देती है। ऐसे महान व्यक्तित्वों को केवल जयंती के अवसर पर याद करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन और समाज में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा 1857 का आंदोलन देश के स्वाभिमान और स्वतंत्रता की लड़ाई का महत्वपूर्ण अध्याय था, जिसमें रानी अवंतीबाई लोधी जी ने प्रभावशाली भूमिका निभाई। उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों को संगठित किया और अंग्रेजी सत्ता के सामने मजबूती से खड़ी रहीं। उनका पराक्रम बताता है कि दृढ़ संकल्प वाला नेतृत्व बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर सकता है। उनके संघर्ष से आज की युवा पीढ़ी को देश के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदारी की सीख लेनी चाहिए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, डीसीबी डायरेक्टर हर्षवर्धन राजपूत, लोधी राजपूत क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष नत्थूलाल वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोवरन सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आर.एस पाल, अशोक भारतीय, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा स्थानीय जन उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



