भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर शहर कांग्रेस कार्यालय परशुराम चौक पर कांग्रेसियों ने गोष्टी कर,
जिला अस्पताल में फल वितरण किया
बदायूं,20 अगस्त 2026 आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय परशुराम चौक पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्टी मैं कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, गोष्टी के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में फल वितरण भी किया।
गोष्टी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रयेवेक्षक ओमकार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
गोष्टी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक ओमकार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने आधुनिक टेक्नोलॉजी कंप्यूटराइज्ड को बढ़ावा दिया जो कि आज हर घर में हर हाथ में मोबाइल के रूप में मौजूद है और हर व्यक्ति को अपने मोबाइल के जरिए पूरे विश्व के बारे में जानकारी रहती है।
गोष्टी की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि आज पूरा देश जो पंचायत राज संगठन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र चलता है तो वह भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की ही देन है।
विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने ही देश के युवा 18 साल को मताधिकार अधिकार दिया ।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ,जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने भी स्वर्गीय राजीव गांधी को नमन करते हुए कहा कि देश को आधुनिक भारत बनाने में राजीव गांधी जी का बहुत बड़ा योगदान है।
गोष्टी को किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के महासचिव गौरव सिंह राठौर , शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश बाबू शर्मा शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल श,र्मा शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वसीम अहमद खान, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमीम मोहम्मद खान, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्रीमती नूर सबा ने भी संबोधित करते हुए राजीव गांधी को नमन किया।
गोष्टी व फल वितरण कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष बन्ने खां , हरीश कश्यप ,प्रेम कुमा,र शोएब अहमद, जमील खान, नरेंद्र कुमार फरीदुद्दीन, शैलेश कुमार, नरेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



