11:19 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर में श्री महाकाल सेवा परिवार द्वारा महाकाल सरकार की सवारी बड़े धूम-धाम से निकाली गई

इस्लामनगर : सावन माह के पवित्र माह पर शिव भक्तों ने राजाधिराज महाकाल सरकार उज्जैन की पालकी की शोभायात्रा श्री महाकाल सेवा परिवार के तत्वाधान में धूमधाम के साथ नगर में बैड बाजों की धार्मिक मधुर धुनों के साथ निकाली गई। बुधवार को उज्जैन महाकाल के श्रद्धालु भक्तों ने सेठ भिखारी दास मंदिर से राजाधिराज बाबा महाकाल की पालकी यात्रा नगर भ्रमण कर निकाली गई। पालकी यात्रा में भक्तगण महाकाल के गुणगान करते हुए हाथों में डमरुबजाते हुए बच्चे, महिलाओं की टोली व भक्तगण कलात्मक डांस और झूमते हुए चल रहे थे। महाकाल पालकी शोभायात्रा समिति के सदस्य प्रसाद बांटते हुए चल रहे थे। इस दौरान शिवम गुप्ता, गोलू गुप्ता, दिव्यांशु गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, आदर्श गुप्ता, ऋषभ रुस्तगी, कन्हैया वार्ष्णेय, उदित गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, बीनू गुप्ता सहित महाकाल के आदि श्रद्धालु भक्तजन पालकी यात्रा में मौजूद रहे!

विज्ञापन एक्सप्रेस