बदायूं । 
मदर एथीना स्कूल में सीनियर बालक वर्ग की अंतर्सदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आयोजन- मैदान पर दिखा गजब का रोमांच
खेलकूद और शारीरिक दक्षता की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मदर एथीना स्कूल में सीनियर बालक वर्ग के लिए ‘अंतर्सदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता‘ का भव्य और ऊर्जावान आयोजन किया गया। विद्यालय का खेल प्रांगण खिलाड़ियों के जोश, सहपाठियों की गूंजती तालियों और रणनीतिक दांव-पेचों का साक्षी बना। प्रतियोगिता के दौरान चारों सदनों- सत्या, कर्मा, विवेका एवं शौर्या के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी बेहतरीन ड्रिबलिंग, सटीक पासिंग और शानदार गोलकीपिंग से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फाइनल मैच अत्यंत रोमांचक मोड़ पर पहुँचा, जहाँ कर्मा एवं विवेका सदन के बीच हुई शानदार प्रतिस्पर्धा में कर्मा सदन ने जीत अपने नाम दर्ज की तो वहीं विवेका सदन ने द्वितीय तथा सत्या सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने अंतिम सीटी बजने तक हार न मानने के जज्बे का प्रदर्शन किया।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि खेल का मैदान जीवन की सबसे बड़ी पाठशाला है। फुटबॉल केवल एक गेंद को गोलपोस्ट तक पहुँचाने का खेल नहीं, बल्कि यह नेतृत्व क्षमता, अटूट एकाग्रता और एक-दूसरे पर विश्वास की परीक्षा है। जीत हमें विनम्रता सिखाती है और हार हमें अपनी कमियों को पहचानकर नए उत्साह के साथ वापसी करने की प्रेरणा देती है। मदर एथीना स्कूल का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर छिपी इस असीमित क्षमता को तराशना है।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में खेल प्रशिक्षक श्रीमान ललित सिंह बजेठा का विशेष योगदान रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



