4:55 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं -गंगा एक्सप्रेस-वे पर बार एसोसिएशन के महासचिव की कार डिवाइडर से टकराई, चालक गंभीर घायल

बदायूं -गंगा एक्सप्रेस-वे पर बार एसोसिएशन के महासचिव की कार डिवाइडर से टकराई, चालक गंभीर घायल

बदायूं 19 अगस्त।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह को बड़ा हादसा हो गया। इलाहाबाद जा रहे बदायूं जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संदीप मिश्रा की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में संदीप मिश्रा बाल-बाल बच गए, लेकिन कार चला रहे चालक को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेस-वे की पेट्रोलिंग टीम ने घायल चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं में हड़कंप मच गया। कई वकील अस्पताल पहुंचकर चालक का हालचाल लेने के साथ ही महासचिव संदीप मिश्रा से मुलाकात की।

पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर एक्सप्रेस-वे से हटवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। एक्सप्रेस-वे पर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस