बिसौली। नगर की श्रीराम कृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवांशिका जागृति सभा द्वारा आयोजित सावन महोत्सव के अवसर पर महिलाओं ने जमकर मस्ती की, मेहंदी रचाई और सावन के मनमोहक गीतों पर ठुमके लगाए। वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण के रूप में प्रस्तुति दी, डांस किया हाउजी गेम खिलाया गया। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण श्री अमरनाथ जी की दिव्य झांकी का हुआ बालटाल पहलगाम से रास्ता बनाते हुए चंदनवाड़ी शेषनाग इंस्टीट्यूट आफ काली माता मंदिर आदि के दर्शन झांकी में हुए, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार और सभी छोटे बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। अंत में अग्रवांशिका जागृति सभा की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नीलम गर्ग, प्राची, राधिका अग्रवाल, श्वेता, रितिका आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



