8:18 pm Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में ‘इनवेस्टिचर सेरेमनी‘ का भव्य आयोजन

मदर एथीना स्कूल में विद्यालय सत्र 2026-27 हेतु विद्यालय की कैबिनेट का गठन किया गया। जिसमें कि विद्यालय की हेड गर्ल के रूप में आस्था मालू को तथा हेड ब्यॉय के रूप में वंश यादव को चुना गया। वाइस हेड गर्ल के रूप में नियति दीक्षित तथा वाइस हेड ब्यॉय के रूप में लक्ष्य कुमार बघेल को चयनित किया गया। डिसिप्लेन इंचार्ज, वाइस डिसिप्लेन इंचार्ज, स्पोर्ट्स इंचार्ज, वाइस स्पोर्ट्स इंचार्ज, कल्चरल इंचार्ज एवं वाइस कल्चरल गर्ल तथा ब्यॉय को चुना गया। शौर्य हाउस कप्तान, उपकप्तान, सत्या हाउस कप्तान, उपकप्तान, कर्मा हाउस हाउस कप्तान, उपकप्तान तथा विवेका हाउस कप्तान तथा उपकप्तान को क्रमशः गर्ल तथा ब्यॉय के रूप में चुना गया। इसके अलावा चारों सदनों के चार-चार विद्यार्थियों द्वारा प्रीफैक्ट्स के रूप में पदभार ग्रहण किया गया। सभी कप्तान अपने-अपने ध्वज के साथ एन0सी0सी0 कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए मंचारूढ़ हुए। इसके साथ ही कैबिनेट के सभी सदस्यों द्वारा अपने-अपने कर्Ÿाव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली गई।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत द्वारा कैबिनेट के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनको उनकी जिम्मेदारियों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए अभिप्रेरित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व की क्षमता के साथ-साथ जीवन में अनुशासन का पालन करने और करवाने का गुण विकसित होता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस