3:51 pm Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

कछला घाट पर गूंजे हर-हर गंगे के जयकारे, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने लगाई डुबकी

कछला घाट पर गूंजे हर-हर गंगे के जयकारे, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने लगाई डुबकी

,

उझानी-बदांयू 17 अगस्त।

आस्था की लहर और राष्ट्रभक्ति का संगम सोमवार को कछला गंगा घाट पर देखने को मिला। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने मां भगीरथी के पावन तट पर पहुंचकर विधिवत पूजन के बाद गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के साथ नाव के जरिए घाट और हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उनके साथ उझानी नगर अध्यक्ष भाजपा सचिन अग्रवाल ‘बंटी’ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गंगा स्नान के बाद मंत्री जी पवित्र जल लेकर सीधे अपने पैतृक गांव परवाला पहुंचे। यहां स्थित पौराणिक शिव मंदिर में उन्होंने पूरे विधि-विधान से जलाभिषेक किया। मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि और भारत की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए प्रार्थना की।

पूजा के पश्चात मंत्री जी ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और उनकी समस्याएं सुनीं। क्षेत्रवासियों में केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस