3:42 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

नगर कांग्रेस अध्यक्ष बब्लू लौहार ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, भाईचारे का दिया संदेश

नगर कांग्रेस अध्यक्ष बब्लू लौहार ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, भाईचारे का दिया संदेश।

उझानी-बदांयू 15 अगस्त।

नगर कांग्रेस कमेटी उझानी की ओर से सावन मास, स्वतंत्रता दिवस, ईद मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन के अवसर पर नगर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। इस शुभकामना संदेश को नगर अध्यक्ष बब्लू लौहार के नेतृत्व में जारी किया गया।

उनके साथ जिला अध्यक्ष कांग्रेस बदायूं अजीत यादव और पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती प्रमिला भदवार मेहरा ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

बब्लू लौहार ने संदेश में कहा कि सावन का पवित्र महीना, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, ईद मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन जैसे पर्व हमें एकता, सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से मिलजुल कर त्योहार मनाने और देश की तरक्की में योगदान देने की अपील की

विज्ञापन एक्सप्रेस