11:29 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘फैंसी ड्रेस’ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन


आज मदर एथीना स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा-प्लेगु्रप से लेकर कक्षा-5 तक के विद्यार्थियों ने ‘फैंसी ड्रेस’ प्रतियोगिता में सहभागिता की। कार्यक्रम का विषय – स्वतंत्रता सेनानी था। जिसके अंतर्गत कक्षा-प्लेगु्रप से लेकर कक्ष-5 तक के विद्यार्थी हमारे स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों का वेश धारण करके आए थे। कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करना और उनके योगदान से नौनिहालों को अवगत कराना था। विद्यालय का सभागार झाँसी झाँसी की रानी की हुँकार और भगत सिंह के ‘इंकलाब ज़िंदाबाद’ के नारों से गूँज उठा। विद्यार्थियों ने अपनी रूप-सज्जा से, गाँधी, नेहरू, पटेल, लोकमान्य तिलक, चंद्रशेखर आज़ाद व नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सजीव कर दिया। उनकी सजीव कीर्ति के गान से विद्यालय प्रांगण में सभी जनों को उस अविस्मरणीय काल में पहुँचा दिया। तदुपरांत विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में सिंहनाद करते हुए प्रभात फेरी निकाली।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं। उन्होंने बच्चों को अपनी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने, नई चीजें सीखने और कौशल निखारने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.