7:22 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

सदा यूं ही – Vandana shukla

Vandana shukla

सदा यूं ही तुम हर पल साथ रहो
ये दुआ रब से हर रोज मांगती हूं
मेरे दिल के खास तुम बने रहना
अपने प्यार से बस इतना मांगती हूँ …….❤️❤️

क्या हो तुम मेरे मैं नहीं जानती
किसी और को मैं नहीं मानती
मेरा दिल बस तुम्हें जानता
कैसा रिश्ता हमारा नहीं जानती……❤️❤️

ना देखूं जो तुमको तो मचल जाए दिल
जो देखूं तुम्हें तो ये खिल जाए दिल
जो पा लूं तुम्हें तो संवर जाऊं मैं
कि तेरे नाम से अब ये धड़कता है दिल……❤️❤️

भले ही मुझे तुम ना अपनाओ
अपने प्यार का अधिकार तो दिलाओ
मै हूं तेरी सदा तेरी ही रहूंगी
कुछ मेरे दिल पर तुम रहम तो खाओ……❤️❤️

#बिंदास_वंदना

विज्ञापन एक्सप्रेस