5:36 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

अनुज वार्ष्णेय : सेवा, शिक्षा और संस्कार के संवाहक को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ

अनुज वार्ष्णेय : सेवा, शिक्षा और संस्कार के संवाहक को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ।

उझानी-बदांयू 24 मई।

बिल्सी के पूर्व चेयरमैन, ज्ञान-दीप प्रज्ज्वलित करते बाबा इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक एवं करुणा की मूर्ति बाबा हॉस्पिटल के संस्थापक, अनुज वार्ष्णेय जी के पावन अवतरण दिवस पर हार्दिक अभिनंदन।

आपकी ओजस्वी सोच ने शिक्षा के क्षितिज को विस्तार दिया, तो आपकी सेवाभावना ने पीड़ित मानवता को नवजीवन का संबल। धर्म और समाजसेवा के पथ पर सतत अग्रसर आपका व्यक्तित्व बिल्सी की माटी का गौरव है, जहाँ हर कर्म में लोकमंगल की सुगंध बसती है।

बदायूँ एक्सप्रेस परिवार प्रार्थना करता है कि आयु, यश और कीर्ति की त्रिवेणी में आप निरंतर अभिषिक्त हों। आपके संकल्पों को नई ऊँचाइयाँ मिलें और आपकी प्रेरणा से समाज का हर आँगन आलोकित होता रहे।

जन्मोत्सव की अनंत मंगलकामनाएँ।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस