5:03 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

कछला गैस एजेंसी में 10 लाख का ‘चूना’, मैनेजर फरार

कछला गैस एजेंसी में 10 लाख का ‘चूना’, मैनेजर फरार।

उझानी बदायूं, 23 अप्रैल 2026।

भरोसा तोड़ने की बड़ी मिसाल सामने आई है। कछला इंडेन गैस सर्विस के मालिक अजय कुमार सिंह को उनके ही मैनेजर अभिषेक प्रताप सिंह ने 10 लाख 45 हजार 987 रुपये का चूना लगा दिया।

13 फरवरी 2024 को मैनेजर रखा गया था। काम था सिलेंडर का कैश SBI में जमा करना। पर आरोपी ने फर्जी कागज बनाकर पूरा पैसा हड़प लिया।

23 मार्च 2026 को अभिषेक ने लिखकर पैसा लौटाना कबूला, मगर 30 मार्च को मुकर गया। पैसा मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। यहां तक कहा कि घर आए तो छेड़खानी का झूठा केस लगा दूंगा।

परेशान मालिक ने SSP बदायूं को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक शिव कुमार मलिक को सौंप दी है। पिता नेत्रपाल सिंह राघव और चाचा राकेश चौहान मामले के गवाह हैं।

_राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस