8:07 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

रेंजर्स शिविर के चौथे दिन जोश, ज्ञान और देशभक्ति का संगम

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में संचालित पांच दिवसीय रेंजर्स जगदम्बा इकाई शिविर के चौथे दिवस का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वंदना की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. अर्चना पांडेय द्वारा ध्वजारोहण, प्रार्थना एवं झंडा गीत के साथ की गई। इसके उपरांत सभी रेंजर्स द्वारा स्काउट-गाइड प्रतिज्ञा ली गई।

डॉ. अर्चना पांडेय ने रेंजर्स को संबोधित करते हुए कहा कि रेंजर्स सेवा भाव को प्रदर्शित करने का सर्वोत्तम माध्यम है, जिसके जरिए प्राकृतिक आपदाओं सहित जीवन की विभिन्न समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने बताया कि रेंजर्स हमें सहनशील और जिम्मेदार बनाता है।

ध्वज संस्कार के बाद भारत स्काउट एंड गाइड के कमिश्नर  महोम्मद  असरार ने रेंजर्स का इतिहास विस्तार से बताया। उन्होंने देशभक्ति गीतों के साथ झंडा अवतरण के नियमों की जानकारी दी तथा तीन, चार और पांच डंडों पर आधारित तंबू निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया।

इसके पश्चात रेंजर्स अधिकारी डॉ. सरिता गौतम के निर्देशन में “विकसित भारत में युवाओं का योगदान” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी टोलियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में अलशिफा नाज़ ने प्रथम, सबा खान ने द्वितीय और अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता के बाद रेंजर्स विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शिविर के सभी 85 रेंजर्स ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. ब्रजेश कुमार, श्री मोहम्मद असरार एवं डॉ. ऋषभ भारद्वाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में ध्वज अवतरण एवं राष्ट्रगान के साथ शिविर के चौथे दिन का समापन हुआ। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस