11:24 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बंटवारे को लेकर मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव बनगढ़ में बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने गुरुवार को तूल पकड़ लिया। कहासुनी के दौरान एक पक्ष ने सरिया और ईंट से हमला कर दिया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव निवासी शिशुपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाइयों ऋषिपाल और कृष्णपाल सिंह के साथ बंटवारे को लेकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि तभी ऋषिपाल के पुत्र अमन और टिकू मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।मारपीट में शिशुपाल का पुत्र राहुल घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी वंदना को भी चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने अमन, टिकू और ऋषिपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस