7:31 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

श्री रघुनाथ जी (पंजाबी) मंदिर में चल रही सप्त दिवसीय श्री राम कथा – द्वितीय दिवस

श्री रघुनाथ जी (पंजाबी) मंदिर में चल रही सप्त दिवसीय श्री राम कथा – द्वितीय दिवस

श्री रघुनाथ जी (पंजाबी) मंदिर में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित सप्त दिवसीय श्री राम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पूज्य पंडित बृजेश पाठक जी ने भक्तों को प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने बताया कि रामायण के अनुसार जो व्यक्ति विषय-वासनाओं और भोगों में लीन रहता है, वह वास्तव में सोया हुआ होता है और ऐसे व्यक्ति को संत अपनी वाणी से जगाकर रामकाज के लिए प्रेरित करते हैं।

कथा के दौरान उन्होंने कहा कि यह दिव्य कार्य स्वयं हनुमान जी महाराज ने किया था। जब सुग्रीव को किष्किंधा का राज्य और पत्नी रूमा की प्राप्ति हो गई, तब वे प्रभु श्री राम को भूल गए थे। उस समय हनुमान जी ने उन्हें सचेत कर पुनः रामकाज में लगाया और माता सीता की खोज के लिए प्रेरित किया।

कथा व्यास ने कहा कि हमारे जीवन में संतों की भूमिका भी इसी प्रकार महत्वपूर्ण है। संत सत्संग के माध्यम से मनुष्य को जागृत करते हैं, कर्तव्य का बोध कराते हैं और उसे प्रभु भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस