UPSI 2025 परिणाम के साथ स्कोरकार्ड जारी करने की मांग तेज
अभ्यर्थियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक (UPSI) भर्ती 2025 के लिखित परीक्षा परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों की मांग तेज हो गई है। अभ्यर्थियों ने बोर्ड अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन , सहसवान विधायक ब्रजेश यादव को सौंपकर परिणाम के साथ ही स्कोरकार्ड/अंकपत्र जारी करने की मांग उठाई है। साथ ही दो हजार और वैकेंसी बढ़ाये जाने की भी मांग रखी है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि पूर्व की भर्तियों में केवल सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की जाती रही है, जिससे असफल अभ्यर्थियों को अपने प्राप्तांक की जानकारी नहीं मिल पाती। इससे पारदर्शिता को लेकर सवाल उठते हैं और अभ्यर्थी यह नहीं जान पाते कि वे कितने अंकों से पीछे रह गए।
ज्ञापन में मांग की गई है कि UPSI भर्ती 2025 के लिखित परीक्षा परिणाम घोषित करते समय DV/PST प्रक्रिया के दौरान ही सभी अभ्यर्थियों (सफल और असफल) के स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और विषयवार अंक भी जारी किए जाएं, जिससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़े और अभ्यर्थियों का बोर्ड पर विश्वास मजबूत हो।
अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई है कि बोर्ड उनकी इस मांग पर गंभीरता से विचार करेगा और परिणाम के साथ ही विस्तृत अंकपत्र जारी कर अभ्यर्थियों को राहत देगा।
इस मौके पर नरेश यादव, अवनेश यादव, गुड्डू यादव, सुभाष , सर्वेंद्र, आदित्य, तिलकराज आदि अभ्यर्थी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



