2 से 8 मार्च 2026
इस सप्ताह ग्रहों का गोचर।
कुंभ राशि में सूर्य ।
चंद्रमा सिंह राशि में ।
4 को दोपहर 01.45 से कन्या में ।
6 को रात 10.18 से तुला में ।
मंगल कुंभ में।
बुध कुंभ में वक्री।
बृहस्पति मिथुन में वक्री।
शुक्र मीन में ।
शनि मीन राशि में ।
कुंभ में राहु और सिंह राशि में केतु ।
ग्रहों के गोचर अनुसार आपकी राशि के लिए यह सप्ताह ।
1- मेष राशि
मेष राशि वालों को जरूरी कामों के लिए धैर्य रखना होगा , क्योंकि सप्ताह का प्रारंभिक समय अच्छा नहीं रह पाएगा ।
बहुत मेहनत करेंगे तो परिणाम अच्छा मिलेगा।
पहले दिन से बुधवार दोपहर तक कार्यों में लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
इसलिए व्यापार और कार्यक्षेत्र में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
यात्रा करते समय सतर्क रहें।
और अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सिरदर्द बढ़ सकता है।
अच्छे लोगों की संगति में रहें ।
धैर्य रखें अनुकूल समय बुधवार दोपहर बाद से प्रारम्भ हो रहा है , जो रविवार तक रहेगा । रूके हुए काम बनने से प्रसन्नता बढ़ेगी । कार्य व्यापार में उन्नति होने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । मनोवांछित लाभ होगा ।
मंगल कवच का पाठ और हनुमान जी की आराधना करें।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – पीला
शुभ रत्न – मूंगा
पुरुष – निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
महिला – परिवार में संतुलन बनाकर चलें।
युवा – प्रतियोगी परीक्षाओं में परिश्रम बढ़ाएं।
सुझाव – मंगलवार को मसूर दाल का दान करें।
2- वृषभ राशि
सप्ताह के अधिकांश दिन व्यस्तता भरे रहेंगे । समय का सदुपयोग करें ।
पहले दिन से ही व्यवसायी और नौकरीपेशा जातकों को सावधानी पूर्वक काम करना होगा।
नए कारोबार और शेयर आदि के लिहाज से अधिक जोखिम उचित नहीं होगा।
यात्रा के दौरान खर्च अधिक हो सकता है । गर्दन और पेट का ख्याल रखें । दर्द बढ़ सकता है ।
आपकी यात्रा व्यस्तता भरी रहेगी ।
इस दौरान खान-पान और सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। जरूरी कामों को थोड़ा रोक कर रखें । समय प्रतिकूल रहेगा। ऐसा शुक्रवार तक है ।
अतः धैर्य आवश्यक रहेगा ।
शनिवार से आगे तक मन के अनुसार कार्य होने से प्रसन्नता बढ़ेगी । पुरानी समस्याओं का अंत होगा।
प्रतियोगिता इत्यादि में सफलता मिलेगी ।
लाभ के लिए मां दुर्गा की आराधना करें।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – हल्का नीला
शुभ रत्न – हीरा या ओपल
पुरुष – धन निवेश सोच-समझकर करें।
महिला – स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
युवा – नई स्किल सीखने का समय है।
सुझाव – शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें।
3- मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को चाहिए कि सोमवार से बुधवार दोपहर तक तक योग आदि करके स्वस्थ रहें। तनाव न होने दें।
लोगों से व्यावहारिक मेलजोल बना कर रखें ।
आपके लिए यह बेहतर समय है । इस बीच आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। निवेश करना चाहते हैं तो लाभ होगा ।
बुधवार दोपहर से ध्यान रखें अधिक चतुराई से किए गए कार्यों में नुकसान भी हो सकता है । सेहत को लेकर भी सावधान रहें। मन में अज्ञात भय उत्पन्न हो सकता है। ऐसी स्थिति आगे रविवार तक रहेगी ।
अनुकूल काम नहीं होने से मन दुःखी रहेगा ।
अधिक निवेश सोच समझ कर करें ।
गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें । लाभ होगा ।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हरा
शुभ रत्न – पन्ना
पुरुष – वाणी पर संयम रखें।
महिला – भावनात्मक निर्णय से बचें।
युवा – पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखें।
सुझाव – बुधवार को हरी मूंग का दान करें।
4- कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए इस समय सोच समझ कर आवश्यक कार्यों को करना चाहिए । क्योंकि सोमवार से बुधवार दोपहर तक
आपकी जिम्मेदारियां और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी। लोगों से तालमेल बना कर रखें । महत्वपूर्ण एवं मांगलिक कामों के लिए धन का व्यय बढ़ेगा ।
इसके बाद यानि बुधवार दोपहर से लेकर शुक्रवार तक के बीच आप कुछ नया करना चाहेंगे ।
लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। सफलता मिलेगी । समय आपके मन के अनुकूल हो रहा है । प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी ।
इस दौरान आवश्यक कार्योँ को पूरा कर लें । यात्रा के कार्यक्रम बनेंगे ।
शानोशौकत में खर्च बढ़ेगा ।
शनिवार से स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें । उदर कष्ट बढ़ सकता है। नियमित योग आवश्यक होगा । जीवन साथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें । मन में अज्ञात तनाव रहेगा । इसके बावजूद मनोवांछित जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे ।
भगवान शिव की आराधना करें।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – हल्का पीला
शुभ रत्न – मोती
पुरुष – कार्य में निरंतरता रखें।
महिला – घर-परिवार में सामंजस्य बनाएं।
युवा – क्रोध से दूर रहें।
सुझाव – सोमवार को दूध का दान करें।
5- सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह का समय मिलाजुला रहेगा।
पहले दिन से बुधवार दोपहर तक का समय नौकरीपेशा और व्यवसायी लोगों के लिए उन्नति का है। परिस्थितियाँ आपके पक्ष में हैं। समय का सदुपयोग करें । पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा । दायित्व की पूर्ति होगी ।
इसके बाद यानि बुधवार दोपहर से शुक्रवार तक आप बहुत अच्छा महसूस नहीं करेंगे, बेचैनी बढ़ेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें। क्रोध से दूर रहें। व्यवहार में अच्छा सम्बंध बना कर रखें ।
वात रोग या गैस संबंधी रोग बढ़ सकता है।
गले की समस्या से सावधान रहें।
पुनः शनिवार से समय आपके लिए अनेक प्रकार से अनुकूल रहने वाला है । अच्छे समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा ।
सूर्य देव और भगवान विष्णु की आराधना करें ।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ रत्न – माणिक्य
पुरुष – नेतृत्व क्षमता दिखाएं।
महिला – आत्मविश्वास बनाए रखें।
युवा – नई जिम्मेदारी स्वीकार करें।
सुझाव – रविवार को गेहूं का दान करें।
6- कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए पहले दिन से बुधवार दोपहर तक आवश्यक कामों में धैर्य रखने की आवश्यकता है । इस बीच थोड़ा खर्च बढ़ेगा, मन उदास रहेगा। यात्रा में सावधानी बरतें । कीमती सामान के प्रति सतर्क रहें।
इसके बाद यानि बुधवार दोपहर से शुक्रवार तक का समय अनुकूल रहेगा। परिवार में अधिकांश समय बीतेगा । लम्बी दूरी की यात्रा एवं मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। बच्चों से सम्बन्धित दायित्व की पूर्ति होगी ।
शनिवार से स्वास्थ्य का ध्यान रखें । मौसम के अनुसार खानपान संतुलित रखें । गरिष्ठ भोजन से बचें।
भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – फिरोजी
शुभ रत्न – पन्ना
पुरुष – कार्य में सूझबूझ दिखाएं।
महिला – आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें।
युवा – पढ़ाई में नियमितता रखें।
सुझाव – बुधवार को हरे फल का दान करें।
7- तुला राशि
सप्ताह का अधिकतम समय मिला जुला रहेगा ।
पहले दिन से बुधवार दोपहर तक का समय आपके लिए अनुकूल है । इस बीच पुरानी समस्याएं दूर होंगी और कामों में लाभ होना शुरू हो जाएगा । छोटे निवेश लाभदायक हो सकते हैं।
आप जहां काम करते हैं , वहां लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
इसके बाद यानि बुधवार दोपहर से शुक्रवार तक धन खर्च सोच समझ कर करें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें । पैरों में दर्द हो सकता है । यात्रा में विशेष लाभ नहीं होगा । विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें ।
शनिवार से आपका दिन बेहतरीन रहेगा परिवार जनों के बीच आनंद से समय बीतेगा।
नये समाचार मिलेंगे जो मन के अनुकूल होंगे। मांगलिक समारोहों में भाग लेंगे । शानोशौकत में धन खर्च होगा ।
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करें और खीर का प्रसाद चढ़ाएं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – सफेद
शुभ रत्न – हीरा या ओपल
पुरुष – साझेदारी में पारदर्शिता रखें।
महिला – सामाजिक संबंध मजबूत होंगे।
युवा – कला और सृजनात्मक क्षेत्र में लाभ।
सुझाव – शुक्रवार को सफेद वस्त्र दान करें।
8- वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को समय का भरपूर उपयोग करना होगा ।
सोमवार से शुक्रवार तक आपके लिए समय उत्तम है, नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं । यह आपके लिए अनुकूल रहेगा। बाहर के लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा । व्यवसायी वर्ग और नौकरी पेशा लोगों के लिए कार्य स्थल का वातावरण मन के अनुसार रहेगा तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
समय का सदुपयोग करें।
शनिवार से आगे का समय आपके लिए धन व्यय कराने वाला रहेगा । व्यर्थ की यात्राएं होंगी । फिर भी मन के अनुसार काम नहीं होगा ।
हनुमान जी की आराधना करें।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – हल्का लाल
शुभ रत्न – मूंगा
पुरुष – साहसिक निर्णय लाभ देंगे।
महिला – आत्मविश्वास बनाए रखें।
युवा – प्रतियोगिता में सफलता संभव।
सुझाव – मंगलवार को गुड़ और चना दान करें।
9- धनु राशि
पहले दिन से बुधवार दोपहर तक आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी इसलिए स्वयं पर भी ध्यान दें । आवश्यक कामों को सोच समझ कर पूरा करें ।
जरूरी काम जल्दबाजी में नहीं बल्कि धैर्य से करें। पैसा सोच-समझकर खर्च करें। इस दौरान निवेश से दूर रहें। अचानक मन अशांत हो सकता है ।
आगे बुधवार दोपहर से रविवार तक का पूरा समय आपके लिए अच्छा रहेगा । कार्य व्यवसाय में प्रतिष्ठा मिलेगी । मित्रों से भी लाभ होगा । किसी नये कार्य की योजना बन सकती है। बाहरी सम्बन्धों के माध्यम से मन के अनुकूल समाचार मिलेंगे । इसलिए समय का उपयोग करिए ।
भगवान विष्णु की आराधना से लाभ होगा।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – नारंगी
शुभ रत्न – पुखराज
पुरुष – सकारात्मक सोच बनाए रखें।
महिला – धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
युवा – उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे।
सुझाव – गुरुवार को पीली वस्तु का दान करें।
10- मकर राशि
इस राशि वालों के लिए पहले दिन से ही थोड़ा प्रतिकूल समय रहेगा ।
नौकरीपेशा और व्यापार जुड़े लोगों को कार्यस्थल पर अच्छा वातावरण बना कर रहना होगा । सावधानी पूर्वक समय का सदुपयोग करें।
नए काम में जल्दबाजी न करें । यात्रा मे सतर्क रहें । स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए । ऐसा शुक्रवार तक रहेगा ।
अधिक निवेश करने से बचें । इस बीच थोड़ा धैर्य आवश्यक रहेगा ।
शनिवार से परिस्थितियां आपके लिए अनुकूल प्रारंभ हो रही हैं । कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा और प्रतिष्ठा बढ़ेगी । नौकरी पेशा और व्यापारी वर्ग को कार्य व्यवसाय में वांछित लाभ होगा ।
भगवान शिव की आराधना से लाभ होगा।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – भूरा
शुभ रत्न – नीलम
पुरुष – अनुशासन बनाए रखें।
महिला – धैर्य से कार्य करें।
युवा – कैरियर में स्थिरता आएगी।
सुझाव – शनिवार को तिल का दान करें।
11- कुंभ राशि
पहले दिन से बुधवार दोपहर तक दिनचर्या को संतुलित रखें । थोड़ी मेहनत से ही परिस्थितियां आपके अनुकूल बन रही हैं।
कारोबारियों के लिए नए रास्ते खुलने का अवसर और निवेश आदि में लाभ का समय है। कार्य स्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा । लाभ होगा । परिवार में मांगलिक प्रसंग होंगे ।
लेकिन बुधवार दोपहर से आगे, रविवार तक समय प्रतिकूल प्रभाव दिखाएगा । स्वास्थ्य पर ध्यान दें । अधिक कार्यों के कारण व्यस्तता रहेगी । आवश्यकता पड़ने पर योग और आध्यात्म का सहारा लें । यात्रा करते समय खर्चों में सावधानी बरतें। मन कुछ भ्रमित रहेगा ।
भगवान शिव की आराधना करें। लाभ होगा ।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – नीला
शुभ रत्न – नीलम या अमेथिस्ट
पुरुष – योजना बनाकर कार्य करें।
महिला – मानसिक संतुलन बनाए रखें।
युवा – तकनीकी क्षेत्र में अवसर मिलेंगे।
सुझाव – शनिवार को काले तिल दान करें।
12- मीन राशि
मीन राशि के लोगों का सप्ताह के अधिकांश दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाले हैं ।
व्यापार या नौकरीपेशा लोगों को काम करने वालों पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। आप अपनी मेहनत से सफल भी होंगे। भावुकता से बचें।
पहले दिन से शुक्रवार के बीच बाहरी संपर्क लाभकारी और अनुकूल रहेंगे।
मन के अनुकूल स्थान परिवर्तन भी हो सकता है । कार्य स्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा । लाभ के नये अवसर मिलेंगे ।
जीवनसाथी के साथ बाहरी यात्रा के कार्यक्रम बनेंगे ।
पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।
शनिवार से समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल असर वाला रहेगा । मन अज्ञात आशंकाओं के कारण दुःखी रहेगा । अधिक परिश्रम के बावजूद लाभ कम होगा ।
भगवान विष्णु की आराधना से लाभ होगा।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – हल्का पीला
शुभ रत्न – पुखराज
पुरुष – भावनात्मक संतुलन रखें।
महिला – पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
युवा – रचनात्मक कार्यों में सफलता।
सुझाव – गुरुवार को केले का दान करें।
अगला साप्ताहिक राशिफल 9 मार्च को।
तब तक स्वस्थ रहें – सुरक्षित रहें।
शुभम् भवतु।
आचार्य राजेश कुमार शर्मा
9058810022
9897158598
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

