बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद मोहल्ले में एक फीमेल डॉग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष एवं पीपल फॉर एनिमल्स के सदस्य गौरव कुमार की शिकायत पर पुलिस ने लक्ष्मण पुत्र रामगोपाल सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने डॉग को बेरहमी से पीटा और मौत के बाद उसके पेट में भी लात मारी। घटना का वीडियो मौजूद होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

