गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में निर्माणाधीन बुनकर मार्ट को जीडीए द्वारा बुनकर मार्ट सह एक्सपो एवं कन्वेंशन सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके संचालन और रखरखाव के लिए निजी कंपनियों से ईओआई आमंत्रित किए गए हैं। अगले वर्ष आम लोगों के लिए खोले जाने वाले इस केंद्र से 500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। वर्ष 2016 में शुरू हुई करीब 200 करोड़ रुपये की इस परियोजना का 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। यह केंद्र दिल्ली के प्रगति मैदान और दिल्ली हाट की तर्ज पर विकसित होगा, जिससे प्रदेश के बुनकरों और कारीगरों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ने का साझा मंच मिलेगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
