10:37 am Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन शोभायात्रा

बदांयू 22 नवंबर।

बदांयू में गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस पर लोटनपुरा में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगत ने जलपान की व्यवस्था की और रागी जत्थे ने गुरु के वचनों का पाठ किया। नगर कीर्तन विभिन्न गुरुद्वारों से होते हुए संपन्न हुआ।

नगर कीर्तन गुरुद्वारा लोटनपुरा से प्रारंभ होकर
गुरुद्वारा गोपी चौक
गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला
मोहल्ला पनबड़िया
गुरुद्वारा जोगीपुरा
वाल्मीकि बाल निकेतन लोटनपुरा पर पहुंचा जहां संगत का स्वागत किया गया।

इस मौके पर सरदार मंजीत सिंह, प्रधान, गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला
प्रतिपाल सिंह, सचिव, गुरुद्वारा जोगीपुरा
सरदार गुरदीप सिंह, अध्यक्ष, पंजाबी सेवा समिति

सहित गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के प्रमुख लोग शामिल हुए और सभी का आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस