बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
वर्तमान युग में जो परिवर्तन हमारी पीडी ने देखा वह हमारे पूवर्जो ने सोचा नहीं होगा और जो आगे देखने को मिलेगा उसकी हमें उम्मीद नही होगी। लम्प से एलइडी की रोशनी तक की दिनचर्या, नल और कुएं से लेकर पम्प के पानी तक की कहानी, बैलगाडी से लेकर वंदेभारत रेल तक का सफर, तख्ती से डिजीटल क्लास की पढाई, फौज से लेकर ड्रोन तक की लडाई, सत्तर साल कांग्रेस और उसके बाद गैर कांग्रेसी राजनेतिक जंग, पैर छूकर सम्मान से हाय हलो का रंग, जिस्म को ढकने और जिस्म प्रदर्शन तक का फैशन जो हमारी पीडी ने देखा वह अब हमारे भविष्य में शायद किस्स्े कहानी में उसी तरह सुनने को मिला करेगी जैसे हमारी पीडी में दादा- दादी और नाना -नानी की कहानी सुनने को मिली हैं। इतने बडे परिवर्तन के बीच बस एक बात अच्छी है कि इस अवधि में मोदी सरकार आने के बाद आम आदमी में धर्म के प्रति आस्था और सनातन के प्रति प्रेम की एक ऐसी लहर दिखाई दी है जो हमारे उज्ज्वल भविष्य की किरण दिखा रही है। पूर्व के समय जहां मंदिर सूने दिखते थे और भीड सिनेमा में नजर आती थी जबकि अब मंदिरों में जनसैलाव दिखाई देता है और सरकार के तमाम प्रयासो के बावजूद सिनेमा की ओर रूझान कम होता जा रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






