बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
जिले के राजनेतिक गलियारों को लेकर जो चर्चा सामने आ रही है उसमें वर्तमान पालनहारों को लेकर ज्यादा दिख रहीं हैं और इसी के चलते ऐसा लग रहा है कि परिवर्तन की सुनामी आने वाली है। चर्चाओं के अनुसार जिले में विधान सभा से पूर्व एक विधायक का दल बदल सकता है मतलब साइकिल पर कमल खिल सकता है। दो विधायको के क्षेत्र आपस में बदल सकते हैं। बिसौली के एक पूर्व विधायक अपनी ही पार्टी से सहसवान में सामने दिख सकते हैं। शेखूपुर में दो पूर्व विधायक एक ही पार्टी के टिकट के दावेदार होने का मामला सामने आ सकता है। समाजवादी पार्टी में बदायू और दातागंज टिकट के लिए महाभारत देखने को मिल सकती है तो बिल्सी और बिसौली में उम्मीदवार की तलाश में कोई खेल कर सकती है। अब जब इतने परिवर्तन की सुनामी आएगी तो ना जाने कितनों के अरमानों पर पानी फिर जाएगा और उस परिवर्तन युग मे ंदल, निष्ठा, गुट और योजना और जाने क्या क्या बदलेगा इसका जवाब आने वाले समय में सामने आएगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

