बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
राजनेतिक गलियारों में इस बात की चर्चा बडे जोर और शोर के साथ चल रही है कि विधानसभा चुनाव में बदायूं सदर से ब्राहमण और बिल्सी से अल्पसंख्यक उम्मीदवार मैदान में आएगें। अब इन चर्चाओं में कितना दम है सपा वाले जाने लेकिन एक बात तो लग रही है कि यह धुआं बिना आग के नहीं आ रहा है। बताते है कि जो ब्राहमण उम्मीदवार बदायूं से आने की संभावनाओं के चलते चर्चा में हैं वह बदायूं के निवासी नहीं हैं परंतु बदायूं से एक बार विधायक रह चुके हैं जबकि दिल्ली के राजनेतिक गलियों में उनकी तूती बोलती है जबकि बिल्सी से उतरने वाले अल्संख्यक उम्मीदवार की तलाश स्थानीय ना होने पर किसी बाहरी क्षेत्र का मूल निवासी हो सकता है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

