Ravina
मैंने
ता उम्र
एक नम्बर में विश्वास किया
एक नम्बर का व्यवहार
एक नम्बर का आहार
एक नम्बर का अध्ययन
एक नम्बर की मैत्री
एक नम्बर की शत्रुता
मेरे एक नम्बरी होने पर
दो नम्बरी,चार सौ बीस,दस नम्बरी
सभी मुझे पुख्ता सम्मान देते हैं
इसके अतिरिक्त
मेरे पास कुछ भी नहीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
