5:32 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

कुछ खेल करा दो नेता जी, दो रेल चलवा दो नेता जी !

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं वालों ने भाप का इंजन देखा, डीजल वाली रेल देखी और अब बिजली वाली रेलगाडियां देख रहे हैं लेकिन बदायूं से लखनउ और दिल्ली को जाने वाली रेलगाडियां देखने को बदायूं वालों की नजरें पहले भी तरस रहीं थी और आज भी दिल्ली और लखनउ को जाने वाली रेलगाडियों के लिए तरस रहे हैं। भाजपा नेताओं को इस बात को संज्ञान में लेना चाहिए कि लम्बी दूरी की रेलगाडियां चलवाने की मांग उनके पार्टी के राजनेतिक पूर्वज डा ओकार सिंह, डा राजवीर सिंह पूरी जिंदगी करते रहे लेकिन तत्कालीन सत्ता में बैठे नेताओं ने बदायूं की इस जरूरत पर कभी ध्यान नहीं दिया और सारी जिंदगी उन्होने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती।
अब तो बदायूं से लेकर लखनउ और दिल्ली तक सब कुछ भाजपा का है। साढे तीन विधायक, शिक्षक विधायक, जिले की प्रभारी मंत्री और केंद्र सराकर में मंत्री भाजपा के हैं जिले में कसरिया लहर चल रही ह ैविकास की रेलगाडी चलने का दावा भी जमकर हो रहा है लेकिन बदायूं को लम्बी दूरी की रेलगाडिया नहीं मिल रहीं। लम्बी देरी की रेलगाडियां ना चलने का परिणाम संसदीय चुनाव में भाजपा को आंवला और बदायूं दोनों संसदीय सीटों को गवाने के रूप में भाजपाईयों के सामने आ चुका है भाजपा के पालनहारों से अनुरोध है कि चाहे कुछ भी करवा दो लेकिन बदायूं से दिल्ली और लखनउ की रेल चलवाने के लिए प्रधानमंत्री की नजर बदायूं की ओर करा दो बाकी काम तो अपने आप होता चला जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस