Ravina
ईमानदारी निरोध की शिकार है
बेईमानी पर नसबन्दी का भी असर नहीं
सदाचार का गर्भ नहीं ठहरता
भ्रष्टाचार का जुड़वा प्रसव हो रहा है
काम क्रोध मद लोभ
सर्वत्र
सफल प्रजनन कर रहे हैं
दया करूणा प्रेम नपुंसकता के शिकार हैं
ऐसी विसंगति में
जीवन जटिल
जिजीविषा कुटिल
एवं
मानवता चोटिल हो रही है
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



