8:08 am Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

कौन बनेगा अपना जो आम आदमी का पूरा करेगा सपना ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं जिले की जनता ने विधानसभा चुनाव में बदायूं, बिल्सी और दातागंज से भाजपा तथा सहसवान, शेखूपुर एवं बिसौली से सपा के विधायक चुने और संसदीय चुनाव में बदायूं और आंवला से सपा के सांसद चुने, मतदान करते समय आम मतदाता को उम्मीद थी उसके चुने प्रतिनिधि क्षेत्र का विकास कराने के साथ आम जनता की समस्याओं के निराकरण को वरीयता देगें। इसके बीच नगर पंचायत और नगर पालिका के चुनाव में मतदाओं ने अपनी स्थानीय समस्याओं सडकों की बदहाली, सफाई आदि के निराकरण कराने की उम्मीद को लेकर चेयरमैन और सदस्यों का चयन मतदान से किया लेकिन पिछले चार वर्ष की बात की जाए तो एक बात सामने आती है कि चुनाव में कहीं पार्टी बदली तो कहीं उम्मीदवार बदले परंतु जनता की तमाम समस्याएं जस की तस आज भी हमारे सामने खडी हैं तो आम आदमी यह सोचने को मजबूर हो रहा है कि उसके मतदान से चुने जाने वाले जनप्रतिनिधि अपने दायित्व का निर्वाह निष्ठा से नहीं कर रहे हैं अथवा कुर्सी मिलने के बाद अपनी तिजोरी के अलावा कहीं पर बदहाली वरीयता से दूर नहीं की है। आम आदमी को रेल चाहिए उसमें सांसद पूरी तरह विफल नजर आ रहे हैं, स्वास्थ्य सेवाओं हेतु जनपद का गौरव लगने वाला मेडीकल कालिज स्वयं बीमार होकर सफेद हाथी सा बन गया है। सडको की बदहाली पूरे जनपद में लगभग एक सी और बदहाल है तो फिर इस चुनाव से आम आदमी को क्या मिला यह सोचने वाली बात है। पता नहीं जनता का ेवह अपना कब और कैसे मिलेगा जो जनता का अपना बनकर जनता का सपना पूरा करेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस