डिस्ट्रिक्ट टैंट डेकोरेशन ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, बदायूं का जिला सम्मेलन भोलाधाम, बदायूं में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश वाइस चेयरमैन श्री गोपेश अग्रवाल एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री ओम मेहरा उपस्थित रहे।
सम्मेलन में चुनाव अधिकारी की भूमिका भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (ब्रज क्षेत्र) श्री अशोक भारतीय जी व बिल्सी से आए श्री जय प्रकाश लड्डा जी ने निभाई। सर्वसम्मति से टैंट व्यापारियों द्वारा निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया–
चेयरमैन – सरफराज भाई (राजा टैंट)
संरक्षक – श्री राजीव भारद्वाज (भारद्वाज टैंट)
जिलाध्यक्ष – जितेंद्र साहू “जीतू” (रचना टैंट हाउस)
महामंत्री – विनोद सपड़ा (आशियाना टैंट)
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – रोशनलाल (कृष्णा टैंट)
कोषाध्यक्ष – कमल थरेजा
युवा जिलाध्यक्ष – अमित गांधी (पंजाब टैंट)
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर जनपद बदायूं के सभी टैंट व्यापारियों की उपस्थिति रही। एसोसिएशन ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने समय निकालकर कार्यक्रम में सहभागिता कर सम्मेलन को सफल बनाया।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



