6:24 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

जिले में खाद की किल्लत से क्यों बन रहे अंजान ?

बदायूं की बात – सुशील धीगडा के साथ
बदायूं कृषि प्रधान जिला है इसको सब जानते हैं और मानते भी हैं और यही कारण है कि फसल गेंहू, धान, गन्ना, आलू, बाजरा, मक्का, दलहन और तिलहन कोई भी हो जनपद की मंडी में फसल आते ही लूटपाट सी शुरू हो जाती है। फसल मंडी में आने की बात तो बाद में की जाएगी लेकिन फिलहाल किसान को होने वाली खाद की किल्लत पर निगाह डाले तो ऐसा लगता है उपर से खाद आ रही है लेकिन किसान की जगह उन माफियाओं के गोदामो में जा रही है जो मनमाना मूल्य मिलने पर किसान को खाद उपलब्ध कराने का रास्ता जानते हैं और उन सफेदपोश खाद माफियाओं की तरफ कोई नहीं देख रहा है। ऐसा लग रहा है कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने वाली समितियां खाद की कालाबाजारी करने वालों के इशारे पर चल रहीं है। राजनेता और पालनहार समारोह और उदघाटन के फोटो डालने में इतने मस्त हैं कि उनको जिले में खाद की किल्लत दिखाई नहीं दे रही। जनसेवक यह पूछने का तैयार नहीं हैं कि उपर से खाद आ रही है तो किसानों को क्यों नहीं मिल रही और माफियाओं को खाद कहां से मिल रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस