Ravina
वो तुम्हारी व्यथा को समझें न समझें
हम तुम्हारी वेदना को जानते हैं
वो सजाते हैं तुम्हें ले हार हांथों में
हार तेरी हम मिटाना जानते हैं
तेरे कदमों में बिछाते वे हसीं कलियाँ
हम अंगारों से बचाना जानते हैं
याद रखें या तुम्हें वो भूल जायें
हम तुम्हें हर मोड़ पर पहचानते हैं
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



