3:11 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

सांसद आदित्य यादव द्वारा दायित्व का उचित निर्वाह !

बदायू की बात – सुशील धींगडा के साथ ं
बात जिले के उपनगर इस्लामनगर की है जहां के दो दर्जन महिला – पुरूष बीते दिवस नेपाल के दर्शनों के लिए गए और नेपाल में हालात खराब होने के उपरांत वहां फंस गए जिसके चलते वहां फंसने वाले नागरिक तो परेशान हुए और उनके परिजनों में हडकम्प मच गया। इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियों वायरल होने के बाद जब मामले की जानकारी बदायूं के सांसद आदित्य यादव को मिली तो उन्होने बदायूं के प्रति अपना दायित्व निर्वाह करने में कोई कसर नहीं छोडी और इस मामले में केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय, दूतावास के साथ मामले की सूचना प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री को देकर अपने क्षेत्र बदायूं के नेपाल में फंसने वाले नागरिकों की सूचना नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए कार्रवाई का अनुरोध किया।
वैसे तो यह मामला कोई बडी बात नहीं है लेकिन इस बात के पर्दे के पीछे का सच जानने के बाद भी सांसद श्री यादव ने जिस तरह राजनेतिक सोच से अलग हटकर जनता के प्रति सांसद के दायित्व का निर्वाह किया उसकी आम आदमी प्रशंसा कर रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस