8:29 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

एचपी इंटरनेशनल स्कूल में सांसद खेल महोत्सव की मशाल का भव्य स्वागत, छात्रों में उत्साह की लहर

आज एचपी इंटरनेशनल स्कूल में एक उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच सांसद खेल महोत्सव की मशाल का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री राजन मेहंदीरत्ता ने विद्यालय के हेड बॉय शुभ और हेड गर्ल सुहानी को मशाल सौंपकर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय के स्कूल कैबिनेट के सदस्यों ने बारी-बारी से मशाल का संचार करते हुए कार्यक्रम को और भी अधिक रोचक बनाया।
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक श्री शिवम पटेल ने बताया कि “खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का सर्वोत्तम उदाहरण हैं। विद्यार्थी यही सीखें कि कठिन परिश्रम से ही असली सफलता मिलती है। हमें अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए।”
कार्यक्रम का संचालन क्रीडा अध्यापक धर्मेन्द्र गंगवार ने बड़े संजीदगी और उमंग के साथ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संदीप पांडे भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए सांसद खेल महोत्सव के महत्व पर जोर दिया।
जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेहंदीरत्ता ने सांसद खेल महोत्सव के उद्देश्य और इसकी प्रक्रिया के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। छात्रों ने इस प्रेरक वार्ता को बड़ी ध्यानपूर्वक सुना और पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस तरह का आयोजन छात्रों के अंदर खेल-कूद के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने हुनर को प्रदर्शित करने का प्रोत्साहन देता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.