बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
शहर की सीमा पर स्थित ग्राम नगला शर्की निवासी हर प्रसाद सिंह पटेल जनपद के समाजसेवियों में ऐसी बहुचर्चित पहचान है जिनको परिवार, व्यापार, समाज, संगठन और राष्ट्र के प्रति दायित्व निर्वाह करने में हर कदम पर अग्रणी पाया जाता है। श्री पटेल से मेरी पहली मुलाकात मेरे अपने बाल्यकाल में उस समय हुई जब वह मेरे मामा स्व नानक चंद नारंग एवं चौधरी लाल नारंग से मिलने अक्सर घर आते थे मेरे दोनो मामा के साथ मेरे चाचा स्व साईदत्ता मल धींगडा एवं श्री पटेल के साथ संघ के प्रति समर्पित थे और यही उन सबकी मित्रता का पुल था। बात उस समय आगे बडी जब श्री पटेल खेती के साथ व्यवसाय में उतरे और श्री पटेल सोना क्लाथ हाउस, खेती के सामान के साथ खाद का कारोबार किया जिसके बाद सोना कैमीकल्स से मिलने वाली लोकप्रियता उनके व्यवसायिक पहचान बनकर सामने आई। व्यवसाय में अपनी पहचान बनाने के बाद श्री पटेल ने समाज की तरफ देखा और जिला मुख्यालय पर एचपीआईएस तथा एचपी हायर ऐजूकेशन की स्थापना की जो आज सफलता के चरर्मोत्कर्ष पर दिख रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष पर पर रहते हुए संगठन के प्रति श्री पटेल का समर्पण किसी से छिपा नहीं है जबकि परिवार के प्रति श्री पटेल का समर्पण वर्तमान युग में एक उदाहरण नजर आता है जिसमें श्री पटेल अपनी चार पीढियों वाले भरे – पूरे परिवार में हर समय मुस्कराते नजर आया करते हैं।












bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
