बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
एमएलसी बागीश पाठक के दिल्ली की पहुंच किसी से छिपी नहीं है औ भाजपा हाईकमान से उनके रिश्ते भी जगजाहिर हैं और यहीं कारण है कि पिछले दिनों श्री पाठक के प्र्रयास से बदायूं में स्टेडियम में जीर्णो़द्धार का कार्य प्रारम्भ हो चुका है जबकि सहसवान के पौराणिक धार्मिक स्थल सरसोता हेतु 72 लाख की धनराशि आ गई है, जिससे लोगों में हर्ष की लहर दौड गई और अब एमएलसी श्री पाठक के प्रयासो से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सहसवान क्षेत्र में तीन आडिटोरियम निर्माण की स्वीकृति दी गई है। विदित रहे कि जिले में सहसवान क्षेत्र अत्यधिक पिछडा क्षेत्र कहा जाता है, लोगों को लगता है कि आडिटोरियम का निमार्ण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

