1:35 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल द्वारा कक्षा-3 के विद्यार्थियों के लिए ‘मुख्य डाकघर’ के शैक्षिक भ्रमण का आयोजन

मदर एथीना स्कूल द्वारा कक्षा-3 के विद्यार्थियों हेतु ‘मुख्य डाकघर’ के शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत बच्चों को डाकघर पहुँचने पर वहाँ के पोस्ट असिस्टेंट श्रीमान शोभित गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को मनीऑर्डर एवं पत्रों का चलन, बचत खाता, पासपोर्ट एवं डाक संबंधी विशेष जानकारी प्रदान की गई और विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के प्रतीक चिह्न वाले स्टाम्प जैसे – गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल आदि दिखाए गए। इसके पश्चात् उन्होंने विद्यार्थियांे को वहाँ पर विविध प्रकार के पब्लिक सेवा काउंटर भी दिखाए और उनकी कार्यप्रणाली के विषय में भी ज्ञान प्रदान किया। इसके अलावा माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ के बारे में भी विद्यार्थियों को विस्तार से अवगत कराया गया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से जानकारी अर्जित करना विद्यार्थी के ज्ञान में अतिरिक्त संवर्धन करता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.