5:12 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

सांसद आदित्य यादव रंग दिखा धर्मेन्द्र वाला, बिसौली में बाईपास बनवा दो !

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं में सासंद धर्मेन्द्र यादव की पहचान उनके द्वारा कराये जाने वाले कार्यों में शामिल मुख्यता मेडीकल कालिज, ओवर ब्रिज, बाईपास आदि से होती है और इसी के सहारे धर्मेन्द्र यादव बदायूं वालों की आंख के तारे बने बने हुए हैं। मानते हैं कि बाइपास बहुत बडी उपलब्धि है और सपा की सत्ता नहीं है लेकिन एक बात तो विचार कीजिये कोरोना काल में जब धर्मेन्द्र यादव ने मेडीकल कालिज में आक्सीजन प्लांट लगवाया था तब भी तो सपा की सत्ता नहीं थे, आप बदायूं के सांसद तो हैं आक्सीजन प्लांट की स्थापना के समय धर्मेन्द्र तो सांसद भी नहीं थे। अगर आदित्य यादव सोचते हैं कि बाईपास का निर्माण उससे बडी बात है तो सैफई परिवार से जुडे होना, चाचा शिव पाल सिंह यादव का पुत्र होना, सपा सुप्रीमों का भाई होना तथा बदायूं का सांसद होना क्या छोटी बात है और बडी बात है तभी तो आपसे कह रहे हैं केवल संसद में आवाज उठाने से जिले का विकास नहीं होगा उसके लिए आपको अपने स्तर से कुछ ऐसा करके दिखाना होगा जो सत्ताधारी और सपा विराधियों को एक सीख देने का काम करे।

विज्ञापन एक्सप्रेस