बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य, बदायूं के विधायक महेश गुप्ता और बिसौली के विधायक आशुतोष मौर्य तीनो बदायूं जिले कें जागरूक विधायक हैं और हर समय जनता के सुख और दुख में सहभागिता करना तीनों विधायकों की कार्यप्रणाली का प्रमुख अंग है और तीनों ने काम कराने में कोई कसर नहीं छोडी है लेकिन तीनों विधायकों की नगरी बिल्सी, बिसौली और वजीरगंज एक – एक बाईपास की जरूरत को तरस रही है। अब ऐसा क्यों हो रहा है इसका जवाब तो इन विधायकों को ही पता होगा। बिल्सी, बिसौली और वजीरगंज तीनों जगह दिनभर के जाम ने व्यापारियों का व्यापार और राहगीरों का सडक पर निकलना दूभर कर रखा है। तीनों विधायकों ने अनुरोध है कि अपने – अपने क्षेत्र में बाईपास बनवाने की फाइल निकलवा कर धरातल पर काम दिखाने की बात संज्ञान में लेकर नागरिकों को सिरदर्द से मुक्ति दिलाने की राह बनाने का दायित्व पूर्ण करें।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

