4:20 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

22 अगस्त तक अनुसूचित जाति के युवा योजना में करें आवेदन

बदायूँ : 08 अगस्त। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र बदायूँ के प्रभारी नवीन आर्या ने बताया कि उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उ0प्र0 के राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र बदायूँ पर संचालित 100 दिवसीय उद्यमिता विकास खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण (एससीपी योजना) के माध्यम से रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम में सत्र 2025-26 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण की अवधि 100 दिवस की होगी। ऐसे युवा जिसकी आयु 01 जुलाई 2025 को न्यूनतम 18 हो और वह हाईस्कूल उत्तीर्ण हो तथा अनुसूचित जाति का हो, वह आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2025 है। प्रशिक्षण शुल्क 300 रुपए है तथा कुल 30 सीटें हैं। आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.