10:30 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

आज सुबह छह बजे से सहयात्री संग बसों में फ्री सफर करेंगी महिलाएं

*आज सुबह छह बजे से सहयात्री संग बसों में फ्री सफर करेंगी महिलाएं,।************** योगी सरकार ने महिलाओं को तीन दिन रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का दिया रक्षाबंधन गिफ्ट।

बदांयू 8 अगस्त।

रक्षाबंधन के मौके पर यूपी रोडवेज की सभी तरह की बसों में महिलाओं का सफर तीन दिन तक फ्री रहेगा। खास बात यह है कि इसमें एक सहयात्री को भी टिकट नहीं पड़ेगा।

रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में परिवहन निगम की बसों में महिलाएं एक सहयात्री के साथ शुक्रवार की सुबह छह बजे से रविवार 10 अगस्त की रात 12 बजे तक एसी और नॉन एसी सभी तरह की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी।

बसों के बेहतर संचालन को लेकर चालकों और परिचालकों की छुट्टियां भी 12 अगस्त तक की निरस्त कर दी गईं हैं।

महिलाओं को सफर में दिक्कत ना हो इसके लिए कट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 8726005808 है। इस पर यात्री सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक फोन कर सकते हैं।

वर्दी में रहेंगे कर्मचारी, करेंगे सहायता
क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों, केंद्र प्रभारियों और ड्यूटीरूम प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बसों में चालक और परिचालक और वर्दी में रहेंगे। कोई नशा नहीं करेगा। यात्रियों से मृदुल व्यवहार करेंगे। बुजुर्ग महिलाओं को बस में चढ़ने और उतरने में उनकी सहायता करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस