बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
जिले में पिछले दो तीन दिनों से आसमान में ड्रोन दिखने की बात कहने वालों ने भूचाल सा मचा रखा है और इसको लेकर पुलिस विभाग की पूरी चौकसी और मामले की जांच करने के बाद एक बात सामने आ रही है कि ड्रोन की बात कोरी आफवाहें है और नागरिकों को आफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की गई है जबकि विभिन्न क्षेत्रों में प्रभारी निरीक्षक और अन्य अधिकारी अपने – अपने क्षेत्र में भ्रमण एवं बैठक करके ग्रामीणों को जागरूक करने की कोशिश में लग हुए हैं।
वैसे भी आसमान में ड्रोन दिखने की बात पर विचार किया जाए तो इसमें कोई सत्यता नहीं दिख रही है और लोगों को ड्रोन सम्बन्धी किसी बात पर विश्वास करने और डरने की जरूरत नहीं पुलिस को सूचना देने की जिम्मेदारी पूरी करना चाहिए क्योकि आफवाहं फैलाने वाले हमारे हितेषी नहीं हो सकती और पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए हर समय तैयार रहती है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

