7:29 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में कम्प्यूटर माफिया ने क्यों बदला राजनेतिक गुरू ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बात पिछले दिनों की है जब मेरे सामने संभल जिले के एक निवासी द्वारा प्रदेश में तीन दर्जन से अधिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों के संचालन का मुख्यालय बदायूं में होने की बात सामने आई थी। शुरू मे ंतो मुझे भी विश्वास नहीं हुआ कि आखिर सम्भल से आकर कोई व्यक्ति बदायूं में मुख्यालय क्यों बनाएगा लेकिन जब उसके पीछे की कहानी सामने आई तो सब सामने आ गया क्योंकि कम्प्यूटर संचालक को कम्प्यूटर माफिया बनाने में सपा शासन के दौरान गुन्नौर के रहने वाले उस राजनेतिक आका का संरक्षण मिला हुआ था जिसके सामने सपा सुप्रीमों भी चुप्पी साध जाते थे और भाजपा सरकार के आने के बाद कम्प्यूटर माफिया ने अपना राजनेतिक संरक्षण दाता बदल लिया और इसी के चलते कम्प्यूटर माफिया के प्रशिक्षण केंद्रों पर कौशल विकास योजना के रास्ते सरकारी धन को तिजोरी भरने का रास्ता बना रखा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस