12:37 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

चाहे जो हो जाए अंजाम, तुम तो लूटों – खाओं और प्रेम से बोलों जय श्रीराम !

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
वर्तमान में जिले के राजनेतिक हालात पर मंथन किया जाए तो वही चाल बे- ढंगी है जो पहले थी वो अब भी है पूरी तरह चरितार्थ दिखाई देगी जबकि पूर्व के समय में कांग्रेस ने गरज, बसपा पर धमक और सपा ने तरस भाजपा ने मुकर के हालातों में राजनेतिक सफर पूरा किया लेकिन एक बात हर सत्ता हर काल में एक सी दिखाई दी जिसमें दम उसमें हम की राह पर चलने वाले मौकापरस्त हर सत्ता में मस्त रहे, तिजोरियां भरी और फिर जो सत्ता में आया वह उसी के हो लिए और आज भी वही होता दिख रहा है। समय के साथ मंहगाई बढी, सुविधाएं बडी, योजनाएं बडी लेकिन यह भी सच है कि भ्रष्टाचार हर शासन में सुर्सा की गति से बडा, राजनीति में इमानदारों की संख्या घटती चली गई, गुर्राने और धमकानें वाले राजनीति पर हावी होते चले गए और इस दौरान तमाम राजनेताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, दूरसंचार तथा अर्धसकीय संस्थानों में तमाम अपनो को भर्ती कराके सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर पूरी तरह कब्जा सा कर लिया और इसी के चलते जनपद के तमाम कार्यलयों में शासन की मंशा की जगह अपने आका की प्रशंसा वाले कामों को तरजीह दिखाई देती है।
जिले के पिछडेपन के लिए विरोधी दल के बाहरी राजनेतिक को बार बार उम्मीदवार बनाकर सांसद बनवाना जिम्मेदार दिखता है तो भाजपा में आपस जंग मे ंरंग दिखाना और जनता की उम्मीदों को भूल जाने के आरोप हर गली मौहल्ले में लगते सुनाई देते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस