8:08 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

बदायूं- सावन माह के पहले सोमवार को शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

शिवालयों में “बोल बम” के जयकारों के बीच भक्तों ने जल, बेलपत्र, दूध व पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।

स्थानीय मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। श्रद्धा और आस्था से भरे इस पावन दिन पर शिवभक्ति का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

विज्ञापन एक्सप्रेस