कछला की बात – सुशील धींगडा के साथ
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कांवरियों की सुविधा का ध्यान रखने का निर्देश दे रहे हैं लेकिन बदायूं जिले के उपनगर कछला की नगर पंचायत क्षेत्र में गंगा घाट पर आने वाले वाहनों से पार्किंग शुल्क की वसूली हो रही है और ईओ कह रहे हैं कि कासगंज की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों से पार्किग कर वसूली का ठेका नगर पंचायत द्वारा दिया गया है। नगर पंचायत चेंयरमैन और क्षेत्र के विधायक भाजपा के हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप काम करने के लिए दिन रात एक करने में लगे हुए हैं तो कछला में नगर पंचायत पडोसी जनपद से आने वाले चार पहिया वाहनों से कैसे वसूली करा सकती है। पार्किंग की जगह बनवाते , उसमें शौचालय एवं अन्य जरूरी सुविधस उपलब्ध कराते तो बात समझ में आ जाती लेकिन कासगंज की ओर से आने वाले वाले वाहनों से वसूली का अधिकार नगर पंचायत को किस कानूून के अंर्तगत मिला। कासगंज यूपी के बाहर होता तो बात समझ में आ जाती लेकिन ठेके की शर्तो में गैर जनपद ये आने वाले वाहनो से वूसली नगर पंचायत क्यों करेगी।
आम आदमी को तो ऐसा लग रहा है कि कछला के ईओ की मानसिकता प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा विरोध की है और इसी के चलते सडक से गुजरने वाले वाहनों से पार्किंग शुल्क की वसूली गुडई के दम पर की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
