।
फर्जी बदांयू 9 जुलाई।
बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट मे वान्छित अभियुक्त रामगोपाल पुत्र रामपाल निवासी पलिया पुख्ता थाना को थाना साइबर क्राइम प्रभारी विनोद कुमार वर्धन एवं साइबर क्राइम थाना टीम द्वारा बरेली रोड से मय घटना में प्रयुक्त एक अदद मोबाईल वन प्लस के साथ गिरफ्तार किया है
।
अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया है कि वह करीब दिसम्बर 2024 से अपने ही गांव के अंकित तोमर व सौरभ तोमर के सम्पर्क मे आया जिन्होने मुझे बताया कि अगर हम किसी व्यक्ति का फर्जी खाता खोलकर देते है तो हमें 1500 रूपये मिलते है इस पर मैने भी रोहित के नाम से जो मेरे ही गांव का है की आईडी व पैन कार्ड से एक फिनो बैंक मे खाता खोलने के लिए मर्चेन्ट अकांऊन्ट ऑनलाईन खोला तथा अंकित तोमर व सौरभ तोमर के साथ मिलकर गांव के भोले भाले लोग जो ज्यादा नहीं जानते है, के गैस सिलेन्डर व सब्सीडी व मकान आदि व पीएम योजना के नाम पर आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर फिनो बैंक मे अकाउण्ट अपनी आईडी से खोल देता व ग्राहक से अंगूठे का फिंगर प्रिन्ट लेकर पहले से उपलब्द कराये गये फोन नम्बर को अकाउण्ट में लगा देता व ओटीपी लेकर अपूर्वल दे देता तथा जो व्यक्ति मेरे पास गैस सिलेन्डर व सब्सीडी व मकान आदि व पीएम खाद योजना के लिए आता उसका खाता खोल देता था। मुझे मेरे पैसे नगद / खाते में सौरभ व अंकित या अन्य किसी माध्यम से मिल जाते थे ।
अभियुक्त रामगोपाल पुत्र रामपाल R/O पलिया पुख्ता थाना उझानी जिला बदायूं द्वारा लगभग 30 अकाउण्ट खोले गये जिस पर विभिन्न राज्यों जैसे दिल्ली ,पंजाब ,हरियाणा आदि से नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिग पोर्टल पर शिकायते दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
विनोद कुमार वर्धन प्रभारी थाना साइबर क्राइम, उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार , कांस्टेबल संतोष गंगवार ,राज चौधरी आदि।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
