बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
जनपद में मां गंगा तट पर स्थित धर्म नगरी कछला की सडकों पर दिन रात पार्किंग शुल्क की वूसली के नाम पर गुंडा टैक्स की वसूली पर हमारे पालनहार चुप क्यों हैं और नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस को यह लूट क्यों नहीं दिख रही है यह बात किसी की समझ में नहीं आ रही है। पंचायत प्रशासन का आलम यह है कि पंचायत प्रशासन ने पार्किंग का ठेका दिया है अथवा वसूली कौन करा है यह बात बताने को तैयार नहीं है जबकि गुंडा टैक्स की वसूली करने वालों द्वारा की जाने वाली मारपीट के बाद कई मामले पुलिस तक पहुंचने के बाद कोई कार्रवाई करने की जगह पीडित को चुप रहने की सलाह क्यों दी गई। आम आदमी को तो ऐसा लग रहा है कि पार्किंग टैक्स के नाम पर की जाने वाली वसूली से मिलने वाली धनराशि का भ्रष्टाचार के चूल्हे पर सेवादारों की हांडी में खीर, मलाई और दाल बन रही है और उस के चलते कोई कुछ देखने, कुछ सुनने और कुछ करने को तैयार नहीं है। लगता है दाल में कुछ काला है जिसने कछला में गुंडई की पाला है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

