6:07 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

मथुरा: मुड़िया पूर्णिमा मेले पर डीएम का श्रद्धालुओं को संदेश – साफ-सफाई बनाए रखने की अपील

मथुरा: मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर जिलाधिकारी ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और गंदगी न फैलाएं।

डीएम ने कहा कि प्रशासन मेले के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है, लेकिन श्रद्धालुओं का सहयोग भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे प्रशासनिक नियमों का पालन करें और मेले को स्वच्छ, सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाए रखने में सहयोग करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस