बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं शहर में ईरान से तूरान तक नाले का निर्माण और इसी अवधि में नगर पालिका ने जिस तरह नालियों और नालों की सफाई कराई थी उससे लोगों को लगा था कि अब उनको शहर में होने वाले जलभराव से मुक्ति मिलेगी लेकिन आज श्हर में 15 से 20 मिनिट की बरसात से बदायूं में जलभराव की समस्या ने कई स्थानों पर जलभराव के चलते टापू जैसे हालात बना दिए जबकि कई स्थानों पर नाली और नालों से सडक का लेविल नीचा होने के कारण पानी सडकों पर भर गया और नालों की तरफ पानी गया ही नहीं। हालात यह हो गए कि लोग नालों में पानी जाने का रास्ता ढूंढ रहे थे, नाले सूखे थे और सडकों पर पानी भरा हुआ था।
पता नहीं बदायूं में निर्माण कराने वाले पालिका के अवर अभियंता नालों के निर्माण के समय कहां सो रहे थे और उनकी लापरवाही का नतीजा शहरवासी शहर में हर तरफ पानी – पानी देखने को मजबूर हो रहे थे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
