बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
उझानी की राजनीति से शुरू करके बिल्सी होते हुए सत्ताधारी दल के जिलाध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर विचार मंथन करें तो एक बात पूरी तरह स्पष्ट दिखती है कि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, बिल्सी – उझानी के विधायक हरीश शाक्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता की गंगा के प्रति अपरा श्रद्धा है ओर यही कारण है कि जनपद की राजनीति के तीनों दिग्गज अपना जन्मदिवस कछला पहुंचकर गंगा तट पर पहुंच कर मनाते हैं जबकि कछला नगर पंचायत परिषद के अध्यक्ष भाजपा जगदीश लोनिया हैं जिनकी गंगा के प्रति निष्ठा ही राजनीति की राह पर लाने की चर्चा क्षेत्र में आम होती है लेकिन इतना सब होते हुए कछला में बिना ठेके के पार्किग शुल्क की वसूली नहीं दिन और रात खुली लूट होने की बात सामने आती है तो आम आदमी के दिल में यही आता है कि जनपद में राजनीति के अलावा कुछ ऐसे लोग हैं जिनका काम केवल अपनी तिजोरी भरने का है और सरकार किसी दल की हो जलवा किसी का हो खुलेआम लूट करने वालों की तरफ आंख उठाने का साहस बडी मुश्किल में दिखाई देता है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
